फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3700 NHM employees did not receive their June salary

Lucknow News: एनएचएम के 3700 कर्मचारियों को नहीं मिला जून का वेतन

Fri, 11 Jul 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
3700 NHM employees did not receive their June salary
लखनऊ। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत सरकारी अस्पतालों व राष्ट्रीय कार्यक्रमों में तैनात डॉक्टरों, नर्सों समेत 3700 कर्मचारियों को अभी तक जून का वेतन नहीं मिला है। ऑन कॉल विशेषज्ञों को भी भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में वे सेवा देने में आनाकानी कर रहे हैं, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हर महीने पांच तारीख से पहले ही इन कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि अस्पतालों को मिलने वाले बजट की राशि आवंटित नहीं हो सकी है। वेतन के लिए सीएमओ कार्यालय तक दौड़ लगा रहे कर्मचारियों को जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता और महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि एनएचएम मिशन के निदेशक समेत अन्य अफसरों को पत्र भेजा गया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि एनएचएम के जरिये भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed