{"_id":"5b4cece24f1c1b4e748b53bc","slug":"3638-bandi-rakshak-to-be-recruited","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका: 3638 पदों पर होगी बंदी रक्षकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका: 3638 पदों पर होगी बंदी रक्षकों की भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार विभाग में जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर के 146 पद प्रोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके लिए उप्र लोक सेवा आयोग में जल्द ही विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होगी। साथ ही खाली पड़े 3638 बंदी रक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने के अंत तक विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस बाबत कारागार विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव कारागार अरविंद कुमार ने बताया कि विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की कवायद तेज कर दी गई है। बड़ी संख्या में बंदी रक्षकों के पद रिक्त हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्ती के लिए अधियाचन (प्रस्ताव) भेजा जा चुका है। इस माह के अंत तक बंदी रक्षक के 3638 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि जेल अधीक्षक के 10 और डिप्टी जेलर के 136 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। इसके लिए भी कवायद तेज हो गई है। उप्र लोक सेवा आयोग से डीपीसी के लिए समय मांगा गया है।
विज्ञापन
2016 के अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका
प्रमुख सचिव कारागार ने बताया कि नवंबर 2016 में 2311 जेल वार्डर की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसमें मौका दिया जाएगा। वजह, इस भर्ती को शासन स्तर से निरस्त किया गया था। जेल वार्डर पुरुष के 1759 पदों के लिए 2,29,848 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं महिला वार्डर के 552 पदों केलिए 70,541 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सरकार बदलने और नियमावली में हुए बदलाव के बाद इस प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था।