फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 coaches will be increased in third AC economy class.

UP: 16 ट्रेनों में लगेंगी थर्ड एसी इकॉनमी क्लास की 36 बोगियां, 10 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई

Thu, 14 Nov 2024 09:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2024 09:42 AM IST
सार

रेल समाचार: यात्रियों को राहत देने के लिए 16 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी क्लास की 36 बोगियां लगाई जाएंगी। वहीं, रेलवे 10 फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन बढ़ा दिया है। वहीं, दीवाली और छठ के बाद भी दिल्ली और मुंबई के लिए ट्रेनों की वेटिंग बरकरार है।

विज्ञापन
36 coaches will be increased in third AC economy class.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रास्ते गुजरने वाली 16 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी क्लास की 36 बोगियां लगाएगा। इससे जहां यात्रियों को राहत मिलेगी तो रेलवे का भी राजस्व बढ़ेगा। थर्ड एसी बोगियों को उन्नत बनाते हुए रेलवे ने थर्ड एसी इकॉनमी क्लास के कोच तैयार किए हैं। थर्ड एसी में 72 सीटें होती हैं तो इकॉनमी क्लास में इनकी संख्या 83 होती है।

विज्ञापन


 रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि पुष्पक, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी क्लास की बोगियां लगाई जाएंगी। जब इकॉनमी क्लास की बोगियां ट्रेनों में लगाईं जानी शुरू हुईं थी तो इनका किराया कम था। बाद में यह अंतर खत्म हो गया। हालांकि, इन बोगियों में भी लिनेन की सुविधा शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: पछुआ हवाओं के साथ प्रदेश में गिरने लगा पारा, लखनऊ से सटे कई जिलों में सुबह दिखा घना कोहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में बनेंगे निबंधन मित्र, हजारों लोगों को मिलेगा नौकरी का मौका, जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव


दस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की मियाद बढ़ाई
रेलवे ने दस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा दिया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 03639 गया-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल व 03640 आनंदविहार-गया स्पेशल अब 14 से 20 नवंबर तक चलाई जाएंगी। पहले इनकी मियाद 12 नवंबर थी।


ऐसे ही 03329 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 14, 16, 19 नवंबर, 03330 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 15, 17, 20 नवंबर, 03317 दानापुर-आनंदविहार स्पेशल 15 व 17 नवंबर, 03318 आनंदविहार-दानापुर स्पेशल 16 व 18 नवंबर, 05581 दरभंगा-आनंदविहार टर्मिनल 15 व 18 नवंबर, 05582 आनंदविहार-दरभंगा स्पेशल 16 व 19 नवंबर को 05577 सहरसा-आनंदविहार स्पेशल 15 व 18 नवंबर को, 05578 आनंदविहार-सहरसा स्पेशल 16 व 19 नवंबर तक चलाई जाएंगी।

दिल्ली की ट्रेन में वेटिंग 180, मुंबई की 94
दीपावली व छठ के बाद भी ट्रेनों में वेटिंग बरकरार है। दिल्ली की ट्रेनों में 180 और मुंबई की गाड़ियों में वेटिंग 94 चल रही है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार से रविवार तक क्रमशः 110, 66, 63, 123 वेटिंग है। शताब्दी की चेयरकार में रविवार तक 59, 34, 39, 103 वेटिंग है। तेजस की चेयरकार में बृहस्पतिवार को छह वेटिंग है। शुक्रवार व शनिवार को 180, 154 सीटें खाली हैं। रविवार को 40 वेटिंग है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 49, 40, 55, 77 तथा लखनऊ मेल की स्लीपर में 87, 76, 104, 131 व थर्ड एसी में 42, 28, 39, 66 वेटिंग है।

मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में बृहस्पतिवार को रिग्रेट व उसके आगे 94, 92, 78 व थर्ड एसी में 57, 60, 77, 64 वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 79, 70, 60, 64 व थर्ड एसी में 46, रिग्रेट, 40, 42 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 79, 83, 72, 75 एवं थर्ड एसी में 46, 45, 37, 41 वेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed