फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Mercury started falling in the state with westerly winds, dense fog seen in the morning in man

यूपी का मौसम: पछुआ हवाओं के साथ प्रदेश में गिरने लगा पारा, लखनऊ से सटे कई जिलों में सुबह दिखा घना कोहरा

Thu, 14 Nov 2024 08:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Nov 2024 08:04 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम बदल रहा है। दिन और रात मे तापमान में गिरावट के साथ अब प्रदेश के कई जिलों में कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Mercury started falling in the state with westerly winds, dense fog seen in the morning in man
यूपी में सुबह छाया कोहरा।

विस्तार

 प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से सुबह शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और दिन में अभी भी तपिश महसूस की गई। विभिन्न इलाकों में तापमान में आंशिक गिरावट के बावजूद अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहने वाला है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश के तराई इलाकों में सुबह के वक्त घने कोहरे का असर रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को 34 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी में अधिकतम 33.9 डिग्री और वाराणसी में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो कानपुर में 14.8 डिग्री, अयोध्या में 15.5 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में छाया कोहरा 
यूपी में लखनऊ से सटे कई जिलों में गुरुवार को कोहरा देखने को मिला। अंबेडकरनगर जिले में सुबह से घना कोहरा छा गया। इससे सड़क पर चलना सबसे ज्यादा मुश्किल हुआ। इस सीजन का यह सबसे घना कोहरा है। यूं तो सुबह की शुरुआत सामान्य ढंग से कोहरे के साथ हुई लेकिन दिन बढ़ने के साथ कोहरा घना होता गया। वाहनों को इसके बाद लाइट जलाकर चलने को विवश होना पड़ा। उनकी रफ्तार भी कम हुई।

Trending Videos

बहराइच में छाया कोहरा 

बहराइच में बृहस्पतिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया है। कोहरे के दस्तक ने सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। कोहरे के चलते शहर में सुबह चहल-पहल कम रही। कृषि विभाग के अफसरो का भी कहना है कि कोहरे से फसलों को नुकसान नहीं है। इससे किसानों का फायदा ही होगा।

कोहरे में निरस्त होने वाली ट्रेनों की बन रही सूची

Weather of UP: Mercury started falling in the state with westerly winds, dense fog seen in the morning in man
छाया कोहरा। संवाद

मौसम के बदलाव का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ेगा। कोहरे के चलते आगरा फोर्ट, जनता सहित दर्जनों ट्रेनें फिर से निरस्त होंगी। रेलवे इनकी सूची बना रहा है। कोहरे के चलते हर साल फरवरी तक कई ट्रेनों को निरस्त किया जाता है। रेलवे ने उन ट्रेनों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है, जिन्हें इस बार कोहरे के चलते निरस्त किया जाना है। इसके लिए यात्रियों की मांग व लोड को भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed