फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 passengers injured

Lucknow News: रोडवेज बस पेड़ से टकराई, 35 यात्री घायल

Wed, 08 Nov 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 08 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
35 passengers injured
रायबरेली। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में लालगंज-बछरावां मार्ग पर मंगलवार को सवारियाें से भरी बांदा डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस पर सवार 35 यात्री जख्मी हो गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं लगी थी। वे दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए। यह हादसा गढ़ी दूलाराय गांव के पास सुबह नौ बजे हुआ।
विज्ञापन

बांदा डिपो की बस फतेहपुर से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी। बछरावां मार्ग पर गढ़ी दुलाराय के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस के टकराते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार सभी 35 लोग घायल हो गए। बस के केबिन में बैठी प्राथमिक विद्यालय जोहवाशर्की की शिक्षिका सरिता यादव (52) पत्नी रामनरेश निवासी गेगासो, फतेहपुर निवासी शारिक (23) और शोएब (22) की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

पुलिस के पहुंचने तक बस का चालक नवल किशोर निवासी पल्हरी थाना विसंडा जनपद बांदा मौके से भाग निकला। परिचालक विष्णु कुमार पटेल ने बताया कि हादसे के वक्त वह यात्रियों के टिकट बना रहा था। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि बस अनियंत्रित होकरपेड़ से टकरा गई। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed