{"_id":"6966b069f683e16e7b08fae1","slug":"34-youth-got-jobs-maximum-package-was-rs-1336-lakh-lucknow-news-c-13-lko1096-1557817-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 34 युवाओं को मिली नौकरी, अधिकतम पैकेज 13.36 लाख रुपये का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 34 युवाओं को मिली नौकरी, अधिकतम पैकेज 13.36 लाख रुपये का
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में एमबीए, एमसीए, बीटेक (सीएस/ईसी) और बीबीए के 40 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। एमबीए की छात्रा आयुषी मिश्रा का मुंबई की कंपनी जारो एजुकेशन में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 13.36 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयन हुआ है, जो इस सत्र में अब तक का सर्वाधिक पैकेज है।
केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक विराग दीक्षित ने बताया कि छात्रों का प्लैनेटस्पार्क, जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी पिस्टल रियलिटी प्रा.लि., डीमार्ट और पाई इंफोटेक प्रा.लि. में भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
...इतने पैकेज पर हुआ प्लेसमेंट
8.40 लाख रुपये सालाना
कंपनी: प्रॉपर्टी पिस्टल रियलिटी प्रा.लि., मुंबई
पद: मैनेजमेंट ट्रेनी (सेल्स)
चयनित विद्यार्थी : वैभव साहू, आयुषी मिश्रा, अमर शुक्ला, अंजली पाल, मनु तिवारी, सत्यम पाठक, दीपक कुमार।
6.50 से 6.63 लाख रुपये सालाना
कंपनी: प्लैनेटस्पार्क, गुरुग्राम
पद: बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर
चयनित विद्यार्थी : अंजली पाल, वैभव साहू, नूरीन जहां, नौशीन सिद्दीकी, अंकुर वीरबहान, आयुष पाल, नमिता सिंह।
4.50 से 8.00 लाख रुपये सालाना
कंपनी : पाई इंफोटेक प्रा.लि. लखनऊ
चयनित विद्यार्थी : आयुषी मिश्रा, प्रशांत दुबे, मुस्कान गुप्ता, मृदुल कुमारी, पलक द्विवेदी, मोहम्मद सुहैल अंसारी, आयुष तिवारी, दीपक कुमार, शिवा विश्वकर्मा, अंकुर वीरबहान।
विज्ञापन
3.50 लाख रुपये सालाना
कंपनी: जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस, मुंबई
पद: एस्पायर ट्रेनी डायरेक्टर
चयनित विद्यार्थी : श्रेया सिंह, आयुषी मिश्रा, हर्षिता दुबे, आयुषी वैश, अंजली पाल, प्रतीक कुमार, प्रियांशु दोसर, अजीत सिंह, कुशाग्र मिश्रा।