फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   33.27 lakh swindled from four people, including a retired officer.

Lucknow News: सेवानिवृत्त अधिकारी समेत चार से ठगे 33.27 लाख

Fri, 11 Sep 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
33.27 lakh swindled from four people, including a retired officer.
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने लिंक भेजकर विभूतिखंड निवासी 67 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी कुमोद चंद्र अग्रवाल सहित चार लोगों के खातों से 33.27 लाख पार कर दिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुमोद का कहना है कि सात सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने अपना नाम राहुल सिंह बताया और ग्रीन गैस कनेक्शन का बिल बकाया होने की बात कही। उसने भुगतान के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। शाम को मोबाइल में खाते से 31.81 लाख रुपये निकलने का मेसेज दिखा। कुमोद ने बताया कि अगले दिन सुबह उन्होंने अपना खाता फ्रीज कराया और 1930 पर शिकायत की। इसके बाद उन्होेंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह गैस कनेक्शन बाकी होने की कहकर ठगों ने 88 वर्षीय शिवदास बनर्जी के खाते से पांच लाख और कृष्णानगर इलाके में रहने वाले पवन कुमार के खाते से 6,38,767.64 रुपये निकाल लिए। उधर, जानकीपुरम विस्तार निवासी रमेशचंद्र श्रीवास्तव के खाते से 3,25,297 रुपये निकाल लिए गए। जालसाजों ने उन्हें बिजली मीटर अपडेट कराने का झांसा देकर एपीके फाइल भेजी थी। एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि साइबर क्राइम थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच सभी मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed