फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32nd Corps PAC Lucknow won Chal Vaijayanti by securing a total of 89 marks.

Lucknow News: 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने कुल 89 अंक हासिल कर चल वैजयंती अपने नाम की

Sat, 22 Aug 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
32nd Corps PAC Lucknow won Chal Vaijayanti by securing a total of 89 marks.
32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने कुल 89 अंक हासिल कर चल वैजयंती अपने नाम की
लखनऊ। ट्रैक पर रफ्तार का ऐसा जोर चला कि 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के आरक्षी आलोक कुमार थारू ने व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अपने नाम कर लिया। 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स व साइकिलिंग प्रतियोगिता में आलोक ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। प्रतियोगिता में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने कुल 89 अंक हासिल कर चल वैजयंती अपने नाम की। 35वीं वाहिनी 77 अंकों के साथ उपविजेता रही।
विज्ञापन

35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के स्टेडियम में प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज में 32वीं वाहिनी पीएसी के मुकेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के अंशुल ने रजत और 35वीं वाहिनी के आनंद यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के फाइनल में 32वीं वाहिनी के विशाल पांडेय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के भगवती को रजत और 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के अमर बहादुर पाठक को कांस्य मिला।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में 35वीं वाहिनी के आलोक कुमार थारू ने स्वर्ण और इसी वाहिनी के हरिराम ने रजत पदक जीता। 32वीं वाहिनी के प्रिंस कुशवाहा को कांस्य मिला। 400 मीटर रिले में 32वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ द्वितीय और 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर तृतीय रही। साइकिलिंग में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सुनील कुमार साहनी सर्वोच्च साइकिलर रहे। सीतापुर की पीएसी टीम ने साइकिलिंग की चल वैजयंती भी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईपीएस डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने विजेताओं को चल वैजयंती प्रदान की। आयोजन सचिव व सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी अमित कुमार, आईपीएस किरीट राठोड, आईपीएस गोपाल कृष्ण चौधरी, सहायक सेनानायक धर्मेंद्र सिंह यादव समेत वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जवान मौजूद रहे।

32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने कुल 89 अंक हासिल कर चल वैजयंती अपने नाम की

32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने कुल 89 अंक हासिल कर चल वैजयंती अपने नाम की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed