फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3243 persons got money for their home

3243 लोगों को आशियाने के लिए मिला धन

Thu, 28 Jan 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
3243 persons got money for their home
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों के चयनित 3243 लाभार्थियों को एक साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में सीधे हस्तान्तरित की गई। इस मौके पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में दस प्रतीकात्मक लाभार्थियों को जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने आवास की चाबी और धनराशि ट्रांसफर का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

योजना का लाभ पाने वालों में उर्मिला निवासी औरंगाबाद जागीर, दीप्ति सिंह निवासी ठाकुरगंज, संगीता यादव निवासी गोमती नगर, कमरजहां निवासी मदरसा अमेठी, अतुल भारती निवासी इटौंजा, आशिक अली निवासी सैयदवाड़ा नगराम, मिथिलेश निवासी गहरू सरोजनी नगर, लालमनि सिंह निवासी कोमल नगर विनय विहार, मनीष त्रिवेदी निवासी वार्ड-1, महोना और लाली जायसवाल निवासी- त्रिवेणीनगर शामिल रहे। नगर पंचायत काकोरी, मलिहाबाद, इटौंजा, अमेठी, गोसाईगंज, नगराम, बख्शी का तालाब, महोना में भी समस्त लाभार्थी अपने खाते मे सीधे धनराशि पाकर खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed