{"_id":"5aef3f5a4f1c1b57098b86dd","slug":"31525628762-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत
Updated Sun, 06 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत
सीतापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसे रामपुर कलां व सदरपुर थाना क्षेत्र में हुए। बाइकों को किन वाहनों ने टक्कर मारी है, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
रामपुर कलां थाना क्षेत्र के रमईपुर शंकरपुर गांव निवासी नीरज कुमार (21) शनिवार रात बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहा था। रास्ते में देवियापुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
उधर, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के भेठौरा गांव निवासी योगराज (40) बाइक से कहीं जा रहा था। तभी रास्ते में बिसवां-रेउसा मार्ग पर सदरपुर थाना क्षेत्र के मीरनगर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगराज की मौके पर ही मौत हो गई।