फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सुधारी जाएंगी शहर की 42 सड़कें

सुधारी जाएंगी शहर की 42 सड़कें

Fri, 02 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सुधारी जाएंगी शहर की 42 सड़कें
बहराइच। तीन करोड़ की लागत से शहर की सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। नगर पालिका ने शहर के 32 वार्डों के जर्जर हो चुके मार्गों का निर्माण कराने की कार्य योजना बनाई है। इसके लिए तीन करोड़ रुपये की कार्ययोजना को हरी झंडी दी गई है। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रुबीना रेहान ने 42 सड़कों के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मार्गों के निर्माण के बाद लोगों को सड़क की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के नगर पालिका क्षेत्र में 32 वार्ड हैं। वार्डों के मुख्य मार्ग बदहाल हो गए हैं। कुछ मार्ग तो ऐसे हैं, जहां कई वर्षों से मरम्मत का कार्य भी नहीं कराया गया था। मार्ग की पटरियां गायब हो गई है। जर्जर होने के चलते मार्गों पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ मार्ग तो ऐसे हैं, जहां पैदल चलना भी मुश्किल है। शहर के नागरिक जर्जर मार्ग के निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय सभासद व नगर पालिका परिषद के तत्कालीन चेयरमैन से शिकायत भी कर चुके थे। लेकिन बजट के अभाव में मार्ग के दुरुस्तीकरण का कार्य अधर में लटका हुआ था। बीते दिसंबर में नगर पालिका की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन रुबीना रेहान ने नगर क्षेत्र के 32 वार्डों के मुख्य जर्जर मार्गों व सड़कों के किनारे गायब हो चुकीं पटरियों का सर्वे कराया था। सर्वे के बाद वार्डों में 42 ऐसे जर्जर मार्ग चिन्हित हुए थे, जिनका निर्माण कराया जाना आवश्यक था। पालिका प्रशासन ने सभी जर्जर मार्गों के निर्माण पर आने वाले खर्च का ब्योरा बनाकर चेयरमैन को दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सौंपा था। मार्गों के निर्माण पर तीन करोड़ रुपये का खर्च आने का आकलन तैयार किया गया था। जिस पर चेयरमैन ने प्रस्ताव बनाकर डीएम के माध्यम से शासन को भेजा है। शासन से मार्ग निर्माण की हरी झंडी भी मिल गई है। शीघ्र ही नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मार्ग निर्माण का कार्य शुरू करा देगा। मार्ग निर्माण के बाद नागरिकों को समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट
इन मुख्य मार्गों का होना है निर्माण
-नौवागढ़ी में रेलवे क्रॉसिंग के पास से मंदिर तक इंटरलॉकिंग व सीसी नाली गुलाम अलीपुरा से हनुमानपुरी कॉलोनी में काली मंदिर से राम वाटिका पार्क के सामने इंटरलॉकिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दरगाह में अब्दुल अजीज के मकान से अजीत के मकान तक इंटरलॉकंग व सीसी नाली
-दरगाह शरीफ में ईदगाह के बगल से मस्जिद तक इंटरलॉकिंग सीसी नाली
-दरगाह रोड पर ओवरब्रिज के नीचे रामेश्वर निकेतन के सामने का मार्ग।
-दरगाह रोड पर ओवरब्रिज के नीचे भगवान मित्तल के सामने इंटरलॉकिंग
-नगर पालिका के सामने मनोहर लाल के मकान तक इंटरलॉकिंग 42 छोटे बड़े जर्जर मार्ग, पटरी व सीसी नाली के निर्माण कार्य है।

इंसेट
शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शुरू होगा मार्ग निर्माण
नगर पालिका की चेयरमैन रुबीना रेहान ने बताया कि जर्जर मार्ग के 42 कामों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। मार्ग निर्माण में करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा मार्ग निर्माण को लेकर हरी झंडी मिल गई है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर मार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed