{"_id":"5a3563c34f1c1bc9678c236c","slug":"31513448387-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जीजीआईसी मार्ग पर लगेगी सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जीजीआईसी मार्ग पर लगेगी सब्जी मंडी
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने चिह्नित जमीन का निरीक्षण कर डीएम को सौंपी रिपोर्ट
गौरीगंज (अमेठी)। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन जल्द ही सब्जी मंडी को जीजीआईसी मार्ग पर शिफ्ट करने की कवायद में जुटा है। शनिवार को एसडीएम मोतीलाल ने मंडी स्थल के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट डीएम को दी है।
रिपोर्ट के साथ ही एसडीएम ने नगर पालिका परिषद गौरीगंज को लॉटरी सिस्टम से दुकानदारों को भूमि आवंटित करते हुए मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने का आदेश दिया है। एसडीएम ने मंडी स्थल के आवंटन में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग से जगदीशपुर-ढकवा मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के साथ ही फ्लाईओवर के निकट शहर की सब्जी मंडी लगती है। सब्जी मंडी लगने के कारण संपर्क मार्ग पर लोगों को पूरे दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए पिछले दिनों डीएम योगेश कुमार ने एसडीएम को शहर से निकट कोई भूमि चिह्नित कर सब्जी मंडी स्थानांतरित करवाने का आदेश दिया था। आदेश के बाद एसडीएम ने पहले नगरवा फिर पचेहरी के पास भूमि चिह्नित की थी, लेकिन भूमि शहर से दूर होने के चलते व्यापारियों ने दुकान स्थानांतरित करने से मना कर दिया था।
चिह्नित भूमि दूर होने के बाद एसडीएम ने कलेक्ट्रेट-जीजीआईसी संपर्क मार्ग पर स्थित ग्राम सभा की भूमि को सब्जी मंडी के लिए चिह्नित कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी थी। शनिवार को एसडीएम ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद के साथ चिह्नित भूमि का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान एसडीएम ने नवीन सब्जी मंडी स्थल पर दुकानदारों को भूमि आवंटित करने में लॉटरी प्रक्रिया का प्रयोग करने के साथ पेयजल, छांव, पार्किंग के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आदेश दिया है।