{"_id":"595a35ce4f1c1bf6328b4a5a","slug":"31499084238-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के लिए गर्भवती को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के लिए गर्भवती को पीट-पीटकर मार डाला
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार के लिए गर्भवती को पीट-पीटकर मार डाला
- पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले की एक विवाहिता को दहेज लोभियों ने पीट-पीटकर मार डाला। वह तीन महीने की गर्भवती थी। आरोपियों ने तीन दिन पहले उसे दहेज में कार की मांग को लेकर पीट-पीटकर घायल कर दिया था, इलाहाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के विराज गांव की रहने वाली नेहा (25) पुत्री देवेंद्र प्रताप की शादी 24 नवंबर 2016 को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहा निवासी निरंजय सिंह के साथ हुई थी। जो प्राथमिक विद्यालय अलपुर में शिक्षक है। पिता देवेंद्र सिंह का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसकी बेटी नेहा को प्रताड़ित किया जा रहा है। पिता का कहना है कि 29 जून को बेटी को ससुरालीजनों ने बेहरमी से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाहाबाद में 1 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई।
पिता ने बताया कि बेटी को तीन महीने का गर्भ था। पीड़ित पिता ने संग्रामगढ़ थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहां के एसओ राजकुमार यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति निरंजय, देवर धनंजय, तिलंजय सिंह, ससुर लालबहादुर सिंह, सास बिमला सिंह व एक रिश्तेदार अभिषेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।