फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   31 new IPS will be available after Dussehra, officers will be made after getting promotion

UP News : दशहरे के बाद मिलेंगे 31 नए आईपीएस, प्रांतीय पुलिस सेवा से प्रोन्नति पाकर बनेंगे अधिकारी

Thu, 29 Sep 2022 05:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में जिन अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा उसमें 1992 बैच के 17 अफसरों को प्रोन्नति मिलेगी। वहीं 1993 बैच के जिन 14 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
31 new IPS will be available after Dussehra, officers will be made after getting promotion
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दशहरे के बाद प्रदेश को 31 नए आईपीएस अधिकारी मिलेंगे। यह अफसर राज्य पुलिस सेवा के होंगे। प्रांतीय पुलिस सेवा के 1992 व 1993 बैच के अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में प्रोन्नति मिलेगी। इसके लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक दशहरे के फौरन बाद 7 अक्तूबर को आयोजित की गई है।

विज्ञापन


विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में जिन अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा उसमें 1992 बैच के 17 अफसरों को प्रोन्नति मिलेगी। इसमें सर्वानंद सिंह यादव, श्रवण कुमार सिंह, हफीजुर्रहमान, रमेश प्रसाद गुप्ता, केशव चंद गोस्वामी, ओमवीर सिंह, राजेश कुमार यादव, राजधारी चौरसिया, विनोद कुमार, ओम प्रकाश यादव, महात्मा प्रसाद, प्रबल प्रताप सिंह, राजेश कुमार, दया राम, गिरिजेश कुमार, प्रेम चंद और संजय कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन


वहीं 1993 बैच के जिन 14 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा उसमें दिनेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, ब्रजेश कुमार मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव, आदित्य कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, विपुल कुमार श्रीवास्तव, हरि गोविंद मिश्रा, पंकज और विद्या सागर मिश्रा का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed