फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   305 youth successful in interview, got package of Rs 4 lakh in Maruti company

Lucknow News: साक्षात्कार में 305 युवा सफल, मारुति कंपनी में मिला चार लाख का पैकेज

Wed, 07 May 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
305 youth successful in interview, got package of Rs 4 lakh in Maruti company
लखनऊ। आईटीआई की बेसिक जानकारी और सामान्य ज्ञान की परीक्षा व साक्षात्कार में 305 युवाओं को सफलता मिल गई है। मारुति कंपनी ने सालाना करीब चार लाख रुपये के पैकेज पर इनका चयन किया है। साथ में कंपनी की ओर से दोपहर का खाना, निशुल्क मेडिकल व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सोमवार से दो दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। मारुति सुजुकी कंपनी के गुरुग्राम व हरियाणा प्लांट के लिए हुई परीक्षा व साक्षात्कार का मंगलवार को परिणाम जारी हुआ। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कंपनी में अस्थाई कामगार के पद के लिए 1013 प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 857 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए। साक्षात्कार के बाद 305 युवाओं को चयनित किया गया। कंपनी में इन्हें 32800 महीने का वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

14 को फिर रोजगार मेला
प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि रोजगार से वंचित अभ्यर्थियों को 14 मई को प्रस्तावित रोजगार मेले में पुन: अवसर दिया जाएगा। अलीगंज आईटीआई परिसर में टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से कैंपस ड्राइव होगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व आईटीआई पास अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनी में वेतन व अन्य जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed