{"_id":"5e25a7a68ebc3e4b471b8a02","slug":"300-people-honoured-with-bhartiya-atal-achivement-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अटल अचीवमेंट अवॉर्ड से 300 विभूतियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय अटल अचीवमेंट अवॉर्ड से 300 विभूतियां सम्मानित
Mon, 20 Jan 2020 06:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अटल अचीवमेंट अवार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की ओर से 300 विभूतियों को भारतीय अटल अचीवमेंट अवॉर्ड-2020 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या समाज के लिये अभिशाप था। इसके खिलाफ हम एकजुट हुए और आज समाज की तस्वीर बदल गई है।
विज्ञापन
सर्वोदय नगर चौराहा स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वाति सिंह ने कहा कि यह अवॉर्ड समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गति देने की जरूरत है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में महिलाओं को भी उतना ही महत्व मिलना चाहिये जितना पुरुषों को मिलता है।
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन ने नारी सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखने की वकालत की। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि आज युवाओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।