फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   300 Factories are locked due to corona and lockdown in Delhi

कोरोना और दिल्ली के लॉकडाउन का असर, लखनऊ में औद्योगिक इकाइयों में पड़ने लगे ताले

Thu, 22 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
300 Factories are locked due to corona and lockdown in Delhi
बंद पड़ी कप और गिलास बनाने वाली फैक्टरी। - फोटो : ??? ?????
कोरोना और दिल्ली के लॉकडाउन से राजधानी के औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों में ताले पड़ने शुरू हो गए हैं। 10 प्रतिशत इकाइयों में तालाबंदी हो चुकी है।
विज्ञापन

राजधानी के चिनहट, अमौसी, तालकटोरा, कानपुर रोड, मोहनलालगंज की 300 औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन बंद हो गया है।
इसका सबसे अहम कारण औद्योगिक इकाइयों के मालिकों के परिवार के अधिकतर सदस्यों का संक्रमित होना है। इससे उद्यमी इकाइयों की निगरानी नहीं कर पा रहे हैं।
कच्चे माल की आवक पर भी असर
दिल्ली में लॉकडाउन और महाराष्ट्र के हालात बेहद खराब होने से औद्योगिक इकाइयों के लिए कच्चा माल की आवक पर असर पड़ा है। सबसे ज्यादा कच्चा माल इन्हीं राज्यों से आता है। पर्याप्त कच्चा माल नहीं मिलने से उत्पादन के समय को भी कम कर दिया गया है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन अवधेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारी भी परिवार लेकर गांव चले गए हैं। इस कारण भी तालाबंदी हुई है।
अमौसी में 50 इकाइयों की आवाज बंद
अमौसी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी ने बताया कि संक्रमण के चलते इन दिनों ऑक्सीजन गैस की मांग बढ़ गई है। ऐसे में औद्योगिक इकाइयों को सप्लाई होने वाली ऑक्सीजन मरीजों को दी जा रही है। इससे लोहे का सामान बनाने वाली इकाइयों पर असर पड़ा। अमौसी की लगभग 50 इकाइयों में उत्पादन बंद है।
विज्ञापन

आवश्यक उत्पाद के उत्पादन पर नहीं असर
सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष नीलमणि वार्ष्णेय ने बताया कि यहां की औद्योगिक इकाइयों में आम जनता की आवश्यक जरूरत के उत्पाद पर कोई असर नहीं पड़ा है। 70 इकाइयों में दवा, फूड प्रोडक्ट, साबुन आदि का उत्पादन हो रहा है। इनमें कोविड के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडक्शन का समय भी घटा
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के लखनऊ चैप्टर सचिव मोहित बंसल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन के बाद राजधानी के उद्यमियों को इकाइयों में उत्पादन के समय को भी घटाना पड़ा है। पहले जो फैक्ट्री 24 घंटे चलती थी, अब उसे 12 घंटे और जो 12 घंटे चल रही थी उसे 8 घंटे कर दिया गया है। इसकी वजह तैयार माल के खरीदार कारोबारी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed