{"_id":"5ef59df88ebc3e431c23623c","slug":"30-people-killed-in-uttar-pradesh-due-to-lightning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बिजली गिरने से 30 लोगों की मौत, 24 झुलसे, सीएम ने दिए मुआवजा देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बिजली गिरने से 30 लोगों की मौत, 24 झुलसे, सीएम ने दिए मुआवजा देने के निर्देश
Fri, 26 Jun 2020 12:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी में गुरुवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग झुलस गए। देवरिया कलेक्ट्रेट में एसडीएम कार्यालय समेत अन्य दफ्तरों के कंप्यूटर जल गए। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली के उपकरण फुंक गए।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को मृतकों के परिवारीजनों को शीघ्र ही 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को इलाज, राहत और मदद पहुंचाने को कहा है।
बिजली गिरने से देवरिया में 9, प्रयागराज 7, अंबेडकरनगर 3, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी 2-2, कुशीनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, फतेहपुर, बलरामपुर और उन्नाव में 1-1 जनहानि हुई है। वहीं, देवरिया में 16, बाराबंकी व सुल्तानपुर में 2-2, प्रयागराज तथा अमेठी में 1-1 व्यक्ति झुलस गए हैं।

Trending Videos
भारी बारिश की चेतावनी
वहीं आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने 29 जून तक प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के भी कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। भारी बारिश के साथ बिजली भी गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।