Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 % male and 50% females are suffering from thyroid

थाॅयरायड दिवस: 30 % पुरुष और 50 % महिलाएं थाॅयरायड से पीड़ित

Sat, 24 May 2025 05:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
30 % male and 50% females are suffering from thyroid
केजीएमयू के डॉ. कुशाग्र गौरव भटनागर
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ।
लोगों में बढ़ना तनाव का स्तर, दूषित खानपान और प्रदूषण भी थाॅयरायड की समस्या दे रहा है। यही वजह है कि 30 % पुरुष और 50 % महिलाएं थाॅयरायड से पीड़ित हैं। केजीएमयू के डाॅ. कुशाग्र गाैरव भटनागर ने यह जानकारी दी।
डाॅ.कुशाग्र ने बताया कि थाॅयरायड की समस्या हाॅर्मोन में गड़बड़ी की वजह से होती है। तनाव की वजह से हाॅर्मोन का स्तर गड़बड़ होता है। कामकाज और अन्य कारणों से महिला और पुरुष दोनों तनाव में हैं। इसकी वजह से थाॅयरायड की समस्या पैदा हो रही है। इसके अन्य कारणों में दूषित खानपान विशेष रूप से केमिकलयुक्त सामग्री भी समस्या की वजह बन रही है। जागरुकता बढ़ने की वजह से इस समय काफी संख्या में लोग थाॅयरायड की जांच करा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उनको दवाएं भी दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन


अब नहीं पड़ेगा सर्जरी का निशान
थाॅयरायड ग्रंथि बढ़ने पर कई बार ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। इसकी वजह से गले में निशान पड़ जाता है। इसकी वजह से काफी महिलाएं सर्जरी से बचती हैं। अब दूरबीन विधि से सर्जरी की नई तकनीक आ गई है। इसमें हाथ के नीचे बगल में सुराख करके थाॅयरायड की सर्जरी की जा रही है। अब तक केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग में इस तकनीक से 60 ऑपरेशन किए जा चुके हैं। डॉ. कुशाग्र भटनागर ने बताया कि समय पर ऑपरेशन न होने से बीमारी गंभीर हो जाती है। मर्ज बढ़ने की दिशा में इलाज और भी कठिन हो जाता है। इसलिए सर्जरी कराना सही विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गले में होती है थाॅयरायड ग्रंथि
केजीएमयू में इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्र ने बताया कि थायरायड गले में माैजूद एक छोटी ग्रंथि है। यह ऊर्जा, चयापचय और हार्मोन को नियंत्रित करती है। इसके कम या ज्यादा होने, दोनों में समस्या होती है। घेंघा रोग भी इसी वजह से होता है। आयोडीन की कमी दूर करके घेंघा रोग से बचा जा सकता है।


लक्षण
थाॅयरायड बढ़ने पर वजन कम होने, पसीना आने, चिड़चिड़ापन, गर्मी अधिक लगने , दिल की धड़कन तेज होने, भूख में वृद्धि और मांसपेशियों में कमजोरी के लक्षण होते हैं।
थाॅयरायड कम होने पर वजन बढ़ने, थकान, ठंड लगने, शुष्क त्वचा और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed