{"_id":"67f48e2a9a3056343e0fb680","slug":"30-40-diarrhea-patients-are-being-admitted-in-government-hospitals-every-day-know-symptoms-and-treatment-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत की बात: सरकारी अस्पतालों में हर दिन भर्ती हो रहे 30-40 डायरिया के मरीज, जानें लक्षण और उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत की बात: सरकारी अस्पतालों में हर दिन भर्ती हो रहे 30-40 डायरिया के मरीज, जानें लक्षण और उपचार
Tue, 08 Apr 2025 08:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:17 AM IST
सार
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर ने बताया कि डायरिया से पीड़ित पांच से छह मरीज हर दिन भर्ती हो रहे हैं। इसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हैं। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि हर दिन करीब 10-12 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। इन्हें डे केयर देकर छुट्टी दे दी जाती है। अस्पताल में अभी दो मरीज डायरिया के भर्ती हैं।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में डायरिया का प्रकोप तेज हो गया है। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में हर दिन डायरिया के करीब 30-40 नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी तेजी से बढ़ने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में हर दिन करीब 100-150 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनमें तीन-चार दिनों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को अलग-अलग इलाकों से 15 मरीज यहां भर्ती किए गए। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों को उल्टी संग दस्त की शिकायत थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, गर्मी व गलत खानपान लोगों को बीमार बना रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इमरजेंसी में 10 से अधिक मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर आए थे। इसमें दो की हालत खराब होने पर उन्हें भर्ती किया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
बचाव के लिए यह करें उपाय
- अधिक से अधिक साफ पानी पीएं
- ओआरएस का सेवन करें।
- बासी भोजन के सेवन से बचें।
- फल व मौसमी सब्जी खाएं।
- तला हुआ और मसालेदार खाना न खाएं
- सफाई का विशेष ध्यान रखें