फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनी ट्रक से जीप की भीषण टक्कर, हादसे में मां-बेटे सहित तीन की मौत

Wed, 19 Jul 2017 01:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Jul 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
3 died in accident in sultanpur

सुल्तानपुर के कुरेभार में वाराणसी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन को जा रहे श्रद्वालुओं से भरी जीप को हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। भिड़ंत में जीप के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि जीप चालक समेत छह श्रद्वालु गंभीर रूप से घायल थे।

3 died in accident in sultanpur

पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना में मिनी ट्रक का चालक भी घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार हैदराबाद के तेलंगाना के धूलपेड के रहने वाले थे।

3 died in accident in sultanpur

हैदराबाद के तेलंगाना के धूलपेड निवासी विनोद सिंह की पत्नी नूतन (50) अपने बेटे विकास (25), परिवार की पद्मावती (45) पत्नी मनोहर सिंह, महेश (24) पुत्र माणिकराव, वरुण सिंह (16) पुत्र मनोहर सिंह, श्रेष्ठा (21), साक्षात (23), सोनू (15) के साथ विगत 14 जुलाई को ट्रेन से वाराणसी पहुंची थीं। सभी ने वाराणसी में होटल में कमरा लिया। दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वाराणसी में दर्शन के बाद सभी मंगलवार की भोर में करीब चार बजे टूरिस्ट वाहन जीप (सूमो) पर बैठकर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 died in accident in sultanpur

जीप चालक पिंटू सिंह (58) पुत्र रामजीत निवासी कपसेठी वाराणसी सभी को लेकर सुबह करीब साढ़े 10 बजे इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर मोड़ के पास पहुंचा ही था तभी फैजाबाद से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
3 died in accident in sultanpur

सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल गैस कटर की व्यवस्था कर वाहन को काटकर सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक नूतन और विकास (मां-बेटा) व पद्मावती की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरी तरफ मिनी ट्रक का चालक घनश्याम (38) पुत्र हौसिला निवासी भरथीपुर थाना गोसाईगंज भी घायल था। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed