यूपीः बाइक की टंकी में मिली 29 किलो चांदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही 29 किलो चांदी को नेपाल पुलिस ने रविवार सुबह जमुनहा के पास बरामद कर लिया। चांदी को बाइक की पेट्रोल टंकी और चेचिस के बीच एक बाक्स में छुपाकर लाया जा रहा था। चांदी और बाइक को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। बाइक सवार दो तस्कर मौके से भाग निकले।
नेपाल के बांके जिले के एसपी बसंत पंत ने बताया कि रविवार को चांदी की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर विशेष टीम को अलर्ट किया गया था। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर टीम ने जमुनहा के पास चेकिंग शुरू की।
12 लाख की चांदी बाइक में ला रहे थे
इस दौरान बाइक सवार दो युवक चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पर ही बाइक छोड़ कर भाग गए। मौके से भारतीय नंबर की बाइक बरामद हुई। बाइक की जांच की गई तो 29 किलो 800 ग्राम चांदी बरामद हुई। बरामद चांदी की कीमत नेपाल में 12 लाख से अधिक है।
सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि सस्ते के चक्कर में चांदी की तस्करी हो रही है। इस समय भारत के बाजार में चांदी 35 हजार 500 रुपये प्रति किलो है। नेपाल में चांदी लगभग दो से ढाई हजार रुपये सस्ती है। इसी कारण नेपाल से भारत में चांदी की तस्करी हो रही है।