फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   29 inspector and 185 sub inspector transferred in UP ahead of assembly elections

यूपी: 29 इंस्पेक्टर और 185 सब इंस्पेक्टर के हुए तबादले, 35 पीपीएस अफसरों की सूची भी तैयार 

Tue, 26 Oct 2021 11:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 26 Oct 2021 11:07 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित समिति ने पुलिस उपाधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक समेत 35 पीपीएस अधिकारियों को चिह्नित किया है, जो एक ही स्थान पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात हैं।

विज्ञापन
29 inspector and 185 sub inspector transferred in UP ahead of assembly elections
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तबादलों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को 29 इंस्पेक्टर और 185 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए। डीजीपी मुख्यालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। उधर, तबादले के लिए 35 पीपीएस अधिकारियों की सूची भी तैयार है। 
विज्ञापन


नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को 10 इंस्पेक्टर, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को चार इंस्पेक्टर, वाराणसी कमिश्नरेट को तीन इंस्पेक्टर, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को दो इंस्पेक्टर दिए गए हैं। इसके अलावा आगरा जोन को तीन, प्रयागराज व मेरठ जोन को दो-दो, गोरखपुर और बरेली जोन को एक-एक इंस्पेक्टर दिए गए हैं। एक इंस्पेक्टर को यूपीपीसीएल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अभी कम से कम 150 और इंस्पेक्टर के तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित समिति ने पुलिस उपाधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक समेत 35 पीपीएस अधिकारियों को चिह्नित किया है, जो एक ही स्थान पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात हैं। इनमें पीएसी बटालियन में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारियों के तबादलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही चिह्नित अफसरों का स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed