{"_id":"6964716aca41be6d3505f72b","slug":"28-new-power-plants-to-be-built-in-lucknow-at-cost-of-250-crore-benefiting-population-of-10-lakh-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राजधानी में 250 करोड़ से बनेंगे 28 नए बिजलीघर, केंद्र सरकार करेगी मदद; 10 लाख की आबादी को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राजधानी में 250 करोड़ से बनेंगे 28 नए बिजलीघर, केंद्र सरकार करेगी मदद; 10 लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
Mon, 12 Jan 2026 09:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Jan 2026 09:28 AM IST
सार
राजधानी में 250 करोड़ से 28 नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार मदद करेगी। इनके बन जाने से 10 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
बिजलीघर। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में केंद्र सरकार की मदद से 28 नए 33/11 केवी बिजलीघर बनेंगे। इनके निर्माण पर अनुमानित 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम व गोमतीनगर जोन ने इसके लिए अलग-अलग ब्लू प्रिंट तैयार किए हैं। इससे 10 लाख आबादी की बिजली व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन
जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि छह बिजलीघर दो साल के भीतर नहीं बने तो उपभोक्ताओं को बिजली संकट से रूबरू होना पड़ेगा। इसीलिए अपने जोन में न्यू कैम्पस, दाउदनगर, अहिबरनपुर, सुभाष पार्क, फैजुल्लागंज, मानपुर बाना बीकेटी उपकेंद्रों के आसपास ही नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
लखनऊ मध्य जोन के अधीक्षण अभियंता तकनीकी कमलेश कुमार चौधरी ने बताया कि न्यू ऐशबाग, न्यू तालकटोरा, मल्लपुर, न्यू आरडीएसओ व न्यू ठाकुरगंज में बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन