{"_id":"68a8c9f16f26bbb3f60f5830","slug":"279th-case-filed-against-ansal-company-lucknow-news-c-13-knp1050-1348411-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ 279वां केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ 279वां केस दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल के खिलाफ 11.60 लाख रुपये की ठगी की एक और एफआईआर दर्ज की गई। कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों पर विकासनगर की नीलम मिश्रा से विला के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इसके साथ ही शहर भर के थानों में अंसल के खिलाफ दर्ज केसों की संख्या 279 हो गई है।
नीलम के मुताबिक वर्ष 2018 में उन्होंने अंसल से संपर्क किया था। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें विला की बुकलेट दिखाई। पसंद आने पर उन्होंने एक विला बुक कराया। नीलम ने 13 किस्तों में 11.60 लाख रुपये का भुगतान किया। बची किस्तें विला बनने के बाद देने की बात तय हुई थी। हालांकि, आज तक निर्माण पूरा ही नहीं हो सका। पीड़िता ने कंपनी के कई चक्कर काटे, पर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। परेशान होकर नीलम ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।