फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   27000 litres sealed edible oil stolen

27 हजार लीटर सीज तेल गायब, एफएसडीए की पड़ताल में सामने आया मामला

Sun, 20 Dec 2020 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
27000 litres sealed edible oil stolen
27 हजार लीटर सीज तेल गायब, एफएसडीए की पड़ताल में सामने आया मामला
विज्ञापन

एफएसडीए के छापे के बाद जांच में जानलेवा निकला लाखों का 27 हजार लीटर सीज खाद्य तेल आयल फैक्ट्री संचालकों ने कोरोना काल में गायब कर दिया।
नियोजित तरीके से इसके लिए चोरी होने का खेल रच पुलिस को जानकारी दी। नौ महीने पहले सीज हुए इस एक्सपायरी तेल को लेकर जब एफएसडीए के अफसरों ने बीते दिनों पड़ताल की तो मामला सामने आया।
बीती रात एफएसडीए ने मोहनलालगंज थाने में यशोधरा इंडस्ट्रीज की आयल मिल के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसके बाद पुलिस ने आधी रात के बाद छापा मारकर नामजद आरोपियों में शामिल कंपनी के तीन निदेशक सहित फैक्ट्री के सीईओ को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि होली से पहले दो व तीन मार्च को मोहनलालगंज स्थित यशोधरा आयल मिल पर टीम ने छापा मारा था।
इस दौरान 22 नमूने लैब जांच को भेजते हुए सप्लाई को मौजूद 30 लाख रुपये का 27,537 लीटर खाद्य तेल सीज कर फैक्ट्री संचालक को बॉन्ड भराते हुए सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द किया था।
विज्ञापन

फैक्ट्री में मानक के विपरीत एक्सपायरी तेलों से विभिन्न ब्रांड के सरसों, रिफाइंड सोयबीन, रिफाइंड पामोलिन को पैक कर बेचा जा रहा था।
फेल निकले थे सभी 22 नमूने, आठ थे असुरक्षित
लैब जांच को भेजे आयल फैक्ट्री के 22 नमूनों की मई में आई रिपोर्ट में आठ सैंपल असुरक्षित (जानलेवा) व 14 मानक के विपरीत फेल निकले थे। प्रकरण में वाद संबंधित कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में साक्ष्य मिटाने के लिए संचालकों ने जानबूझ सीज स्टाक गायब करने का खेल किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की रिपोर्ट कराई, विभाग को नहीं दी सूचना
अभिहित अधिकारी ने बताया कि सीज स्टाक गुपचुप तरीके से बेचने के लिए फैक्ट्री संचालकों ने पहले मोहनलालगंज थाने में रिपोर्ट कराई कि लॉकडाउन में उनके गोदाम से तेल चोरी हो गया है। हालांकि, इसकी कोई सूचना एफएसडीए को नहीं दी। विभाग की टीम बीते दिनों जब मौके पर पहुंची तो नोटिस के बाद भी जांच में सहयोग करने कोई संचालक नहीं आया। पूछने पर चोरी की रिपोर्ट कॉपी गार्ड से भेज दी।

डीएम के निर्देश बाद हुई गिरफ्तारी
डीएम के निर्देश के बाद यशोधरा कंपनी के तीन निदेशकों, नॉमिनी व सीईओ सहित अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने डायरेक्टर मधुकर सिंह, हिकंर सिंह व पुष्कर सिंह सहित सीईओ को जेल भेज दिया। नॉमिनी उमेश पहले से एक मामले में जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed