फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   27 hundred armed license holders are dissapper

राजधानी के 27 सौ शस्त्र लाइसेंसधारी लापता

Sat, 14 Sep 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
27 hundred armed license holders  are dissapper
ज्ञान सक्सेना
विज्ञापन

लखनऊ। प्रदेश के कई जिलों में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने के सामने आए मामलों के बीच राजधानी में भी 2718 ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारी चिह्नित हुए हैं जो लाइसेंस बनवाते समय दर्ज पते से लापता हैं। थाने से शस्त्र लाइसेंसधारियों की नियमित होने वाली पुलिस जांच की सत्यापन रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
डीएम कौशल राज शर्मा ने इस मामले में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग एडीएम कोर्ट में लंबित ऐसे सभी मामलों का निस्तारण एक माह में करने को कहा है। लाइसेंसधारियों से जुड़े सभी वाद निस्तारित कर 30 सितंबर को कोर्ट वार ऐसे वादों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने डिफॉल्टर लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर असलहा जब्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

असलहे का दुरुपयोग तो नहीं कर रहे लाइसेंसधारी
शहरी व ग्रामीण इलाकों में संचालित 43 पुलिस थाना क्षेत्रों से जुड़े शस्त्र लाइसेंसधारियों की एसएसपी कार्यालय के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी गई पुलिस सत्यापन रिपोर्ट में 2718 शस्त्र लाइसेंसधारी लाइसेंस पर दर्ज पते पर नहीं मिले। रिपोर्ट में बताया गया है कि लाइसेंसधारी दो साल से अधिक से दर्ज पते पर नहीं रह रहे हैं। इन लोगोें ने आवासीय पता बदले जाने के संबंध में थाने को कोई जानकारी भी नहीं दी है। ऐसी जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी कि शस्त्र के साथ लाइसेंसधारी अब कहां रह रहे हैं और खरीदे गए लाइसेंस शस्त्र का दुरुपयोग तो नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक 1307 मामले पुराने शहर के
लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति के साथ दर्ज मुकदमों में सर्वाधिक 1307 मामले एडीएम सिटी पश्चिम कोर्ट में पुराने लखनऊ से जुड़े थाना बाजार खाला, ठाकुरगंज, चौक, वजीरगंज व सआदतगंज क्षेत्र से जुड़े हैं। इसके अतिरिक्त 148 मामले एडीएम सिटी प्रशासन कोर्ट में जुड़े ग्रामीण थानाक्षेत्रों के, 898 मामले एडीएम सिटी पूर्वी कोर्ट से जुड़े कैंट, हसैनगंज, हजरतगंज, आलमबाग, कृष्णानगर क्षेत्र के और 365 मामले एडीएम ट्रांस गोमती कोर्ट से जुड़े महानगर, गोमती नगर, इंदिरा नगर, गुंडबा व विकासनगर थानाक्षेत्र से हैं।

लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश
पुलिस सत्यापन रिपोर्ट के तहत थानावार स्तर पर ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए नामित एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी पश्चिम, एडीएम सिटी पूर्वी, एडीएम ट्रांसगोमती और सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में लापता शस्त्र लाइसेंसधारियों के मामले दर्ज कराते हुए लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed