फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 teachers resigned from the work of the packages

Lucknow News: 26 शिक्षकों ने संकुल के कार्य से दिया इस्तीफा

Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
26 teachers resigned from the work of the packages
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के संकुल का कार्य देख रहे 26 शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को जिम्मेदारी उठाने से हाथ खड़े कर दिए। संकुल कार्यों से शिक्षा के स्तर में गिरावट से त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए संकुल शिक्षक बनाए गए हैं। इसमें ब्लाॅक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 30 शिक्षकों को संकुल शिक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बुधवार को 26 संकुल शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर संकुल शिक्षक की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यापक शिव कुमार सिंह, मुकेश कुमार, संजय कुमार, गिरीश कुमार मौर्य, अनुज मिश्रा, सोनी गुप्ता, सूरज कुमार, अंकित पाठक ने बताया कि संकुल कार्य व लगातार बैठकों की वजह से स्कूलों में शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ रही थी। लगातार शिक्षा का स्तर गिरने से स्कूलों को निपुण बनाना कठिन हो गया है। इसलिए त्यागपत्र दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला कोआर्डिनेटर नागेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि इस्तीफे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed