फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 january parade in delhi

‘सुबह-ए-बनारस’ की झांकी देख, आप भी कह उठेंगे वाह!

Sun, 26 Jan 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jan 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
26 january parade in delhi

उगते सूरज की लालिमा। कलकल बहती गंगा और अठखेलियां करतीं लहरें। घाटों पर डुबकी लगाते और सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु। मंदिरों में बजते शंख और घंटों की ध्वनियां।

विज्ञापन


‘सुबह-ए-बनारस’ की यह आभा दिखेगी दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में। परेड में बनारस की थीम पर आधारित यही झांकी परेड को लीड करते हुए उत्तर प्रदेश का रुतबा बढ़ाएगी।

विज्ञापन

26 जनवरी को दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी शामिल हो रही है। इस बार प्रदेश की झांकी ‘सुबह-ए-बनारस’ की थीम पर तैयार की गई है। इसमें बनारस की सुबह व गंगा घाटों का भव्य प्रस्तुतिकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी की शुरुआत में भारत रत्न शहनाई वादक बिस्मिल्ला खां एवं दल के मॉडल लगाए गए हैं। अन्य मॉडलों में बनारस घराने के कथक की प्रस्तुतियां व अखाड़े में भिड़ते पहलवान देखने को मिलेंगे।


सूचना विभाग के अधिकारियों के अनुसार झांकी की थीम के लिए कई सुझाव आए थे। इसमें शाम-ए अवध, कुम्भ मेला, सुबह-ए-बनारस, कबीर दास, अमीर खुसरो थीम शामिल थी।

चयन समिति ने ‘सुबह-ए-बनारस’ को चुना। परेड में 11 राज्य शामिल हो रहे हैं, जिसको उत्तर प्रदेश की झांकी लीड करेगी। यानी सबसे आगे यूपी चलेगा, पीछे अन्य राज्य।


सात साल बाद मिला था मौका

कारण चाहे जो भी रहे हों, लेकिन लंबे अर्से तक उत्तर प्रदेश की झांकी को दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका नहीं मिला। यह इंतजार गत वर्ष पूरा हुआ।



वर्ष 2013 में प्रदेश की झांकी ‘ब्रज की होली’ थीम पर निकाली गई। इसे काफी सराहा गया था। उससे पूर्व अंतिम बार जब प्रदेश परेड में शामिल हुआ था तो थीम ‘झांसी की रानी’ रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed