फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 jan aushadhi kendra are running without licence

सरकारी अस्पतालों में बिना लाइसेंस चल रहे 26 जन औषधि केंद्र

Fri, 15 Jan 2021 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
26 jan aushadhi kendra are running without licence
पहली बार टेंडर निरस्त होने के साथ ड्रग लाइसेंस भी हो गया था रद्द
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में 26 जन औषधि केंद्र बगैर लाइसेंस के ही चल रहे हैं। जिस फर्म को दोबारा केंद्र चलाने के लिए ठेका दिया गया, उसने ड्रग विभाग से लाइसेंस ही नहीं लिया।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ती व जेनेरिक दवाएं मुहैया कराने के लिए 26 जन औषधि केंद्र शुरू कराए गए थे। इन्हें चलाने के लिए शासन ने निजी फर्म को ठेका दिया था। इसके जरिये दवा की आपूर्ति के साथ अन्य अनियमितता मिलने पर एजेंसी फॉर कम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम ने बीते साल निजी फर्म से काम छीन लिया था। इससे करीब एक माह तक सभी केंद्रों पर ताला लगा रहा। मरीजों के हित में गुहार लगाने के बाद शासन ने दोबारा उसी निजी फर्म को केंद्र चलाने का ठेका दे दिया। इससे पहले टेंडर निरस्त होने पर फर्म का पुराना ड्रग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। हालांकि, दोबारा काम मिलने पर निजी फर्म ने ड्रग विभाग को लाइसेंस का आवेदन किए बिना ही सभी जन औषधि केंद्र शुरू करवा दिए हैं। इस संबंध में सांची की निदेशक संगीता सिंह का कहना है कि पुरानी फर्म को ही केंद्र दोबारा चलाने का काम सौंपा गया है। हालांकि लाइसेंस न होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सामान्य दवाएं भी नहीं मिल रही थीं
जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को सामान्य दवाएं तक नहीं मिल रही थीं। केंद्रीय टीम को जांच में केंद्रों पर कई कमियां मिली थीं। इसके बाद सभी स्टोर बंद करवा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र चलाने के लिए विभाग से पिछली बार ड्रग लाइसेंस लिया गया था। टेंडर निरस्त होने के साथ लाइसेंस भी रद्द हो गया था। अभी नया आवेदन नहीं मिला है।
- बृजेश, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed