{"_id":"5c56c504bdec2273875d51ea","slug":"25-thousand-bounty-declared-on-gonda-ad-in-shikhar-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर हत्याकांड में गोंडा की एडी बेसिक पर 25 हजार का ईनाम, पति को भेजा जा चुका है जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिखर हत्याकांड में गोंडा की एडी बेसिक पर 25 हजार का ईनाम, पति को भेजा जा चुका है जेल
Sun, 03 Feb 2019 04:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Feb 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
एडी बेसिक मृदुला आनंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पुराने इंजीनियर शिखर हत्याकांड में फरार गोंडा की एडी बेसिक मृदुला आनंद पर पुलिस ने 25 हजार के ईनाम की घोषणा की है। इस चर्चित हत्याकांड में नामजद उनके पति व गोरखपुर के बांसगांव के पूर्व विधायक डॉ. विजय कुमार को बाराबंकी पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
मालूम हो कि बहराइच निवासी शिखर श्रीवास्तव 19 जनवरी, 2015 को घर से लखनऊ में रहने वाली शिक्षा अधिकारी मृदुला आनंद से मिलने निकला था। दूसरे दिन सुबह बाराबंकी के बदोसरांय थाना क्षेत्र में बरदरी के पास शिखर की लाश मिली थी।
विज्ञापन
शिखर के पिता का आरोप था कि मृदुला जब बहराइच में डीआईओएस थी, तो उसने शिखर से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। रकम वापस न करनी पड़े इसके लिए शिखर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने विवेचना के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी से शिखर के संबंधों के चलते हत्या कराने के सुबूत इकट्ठा किए थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मृदुला को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।