फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 lakhes theft from railway officer

रेलवे अधिकारी के घर से 50 तोला सोना और पांच किलो चांदी चोरी

Fri, 09 Apr 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
25 lakhes theft from railway officer
लखनऊ। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के त्रिवेणीनगर प्रथम में रहने वाले रेलवे के एक अधिकारी के बंद मकान से चोरों ने करीब 50 तोला सोना व पांच किलो चांदी के गहने और 45 हजार रुपये नकदी उड़ा दी। बुधवार देर रात घर लौटे परिवारीजन को वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

त्रिवेणीनगर प्रथम में तुलसीपुरम पार्क के सामने रहने वाले अभिषेक गुप्ता रेलवे में केमिकल एंड मेटलार्जिकल सुपरिंटेंडेंट पद पर बिहार के जमालपुर में तैनात हैं। यहां अभिषेक के बुजुर्ग पिता व रेलवे के रिटायर्ड सीनियर सेक्शन इंजीनियर अशोक गुप्ता व मां माया देवी गुप्ता रहती हैं। अभिषेक मंगलवार को पूरे परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां पूजन में कानपुर गए थे। बुधवार देर रात कानपुर से लौटे तो मेन गेट का ताला खोलते ही भीतर का नजारा देख दंग रह गए। अभिषेक केे मुताबिक, घर के दरवाजे और कमरों के ताले टूटे पड़े मिले। अलमारियां भी खुली होने के साथ ही घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारियों में रखे गहने व करीब 45 हजार कैश ले गए थे।
विज्ञापन

अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। हसनगंज इंस्पेक्टर ने भी मौका मुआयना किया। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि घर में उनकी मां माया देवी, पत्नी मोनिका और बहन सुरुचि कुमारी व चेतना कुमारी के सोने-चांदी के गहने रखे थे। अभिषेक व उनके पिता की भी सोने की चेन व कई अंगूठियां रखी थीं। अभिषेक के मुताबिक, 50 तोला से अधिक सोने के गहने, करीब पांच किलो चांदी के गहने व 45 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। इंस्पेक्टर हसनगंज ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बुधवार देर रात हेलमेट व मास्क पहने कुछ संदिग्ध युवक वहां टहलते दिखे। इंस्पेक्टर का कहना है कि फुटेज में दिख रहे युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed