फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 lakh voter of Uttar Pradesh to vote first time.

यूपी: 25 लाख युवा वोटर पहली बार चुनेंगे अपनी सरकार

Fri, 13 Jan 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
25 lakh voter of Uttar Pradesh to vote first time.
demo pic

मतदान के महापर्व में इस बार 25 लाख युवा वोटर पहली बार अपनी सरकार चुनेंगे। लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर यह रहा कि 18 से 19 आयुवर्ग के युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में वोटर बने।

विज्ञापन


वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के अभियान की शुरुआत में इस आयु वर्ग की संख्या 3.89 लाख ही थी, जो अंतिम मतदाता सूची में 20.57 लाख और बढ़कर 24.46 लाख हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी हुई इस सूची में कुल वोटरों की संख्या 14.12 करोड़ हो गई है। वहीं, महिला वोटरों की संख्या में भी 18 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

विधानसभा वार जारी की गई मतदाता सूची

25 lakh voter of Uttar Pradesh to vote first time.

चुनाव आयोग ने 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में एक साथ संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया था। इसमें मतदाता सूचियों में सुधार के लिए दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं।

इस दौरान मिले आवेदनों के आधार पर बृहस्पतिवार को प्रत्येक जिले में विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है।

सूची में हर मतदाता की फोटो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि सूची में हर मतदाता की फोटो है। फोटो पहचान पत्रों की संख्या भी शत-प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी मतदाताओं को पीवीसी कार्ड पर रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र बांटे जा रहे हैं। सभी मतदाताओं को निर्धारित समय के भीतर रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र दे दिए जाएंगे।

अब 6.44 करोड़ महिलाएं करेंगी वोट

25 lakh voter of Uttar Pradesh to vote first time.
demo pic

महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष रूप से महिला मतदाता पंजीकरण दिवस के आयोजन का नतीजा यह रहा कि सूबे में उनकी संख्या 6.26 करोड़ से बढ़कर 6.44 करोड़ हो गई।

महिलाओं की जनसंख्या के सापेक्ष महिला मतदाताओं का अनुपात 58.78 प्रतिशत से बढ़कर 60.38 फीसदी हो गया है। सभी जिलों में लिंग अनुपात में भी वृद्धि हुई है और यह 827 से बढ़कर 839 हो गई है।

32.36 लाख मतदाताओं के नाम हटे

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में 32.36 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

हटाए गए नामों में 5.53 लाख नामों का दोहराव था।

14.99 लाख मतदाता दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए थे।

11.90 लाख मतदाताओं के नाम उनकी मौत के कारण हटाए गए।

जनसंख्या और निर्वाचकों की संख्या का अनुपात 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया।

विज्ञापन

14.12 करोड़ वोटर तय करेंगे उम्मीदवारों का भाग्य प्रदेश में मतदाता

25 lakh voter of Uttar Pradesh to vote first time.
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

पहले--13.85 करोड़
बढ़ोतरी--27 लाख
पुरुष--7,68,09,778
महिला--6,44,36,122
थर्ड जेंडर--7272

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed