फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 lakh jobs through self-reliant UP campaign: Sehgal

आत्मनिर्भर यूपी अभियान से 25 लाख को रोजगार : सहगल

Tue, 27 Oct 2020 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Oct 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
25 lakh jobs through self-reliant UP campaign: Sehgal
प्रमुख सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां तेजी से चलें इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अधिकाधिक रोजगार सृजन के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। आत्मनिर्भर यूपी रोजगार-स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से अब तक करीब 5.80 लाख नई  इकाइयों को 15,526 करोड़ रुपये ऋ ण वितरण किया गया है। अभियान से करीब 25 लाख रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी पैदा हुए हैं। वे मंगलवार को लोकभवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख से अधिक इकाइयों को 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मदद उपलब्ध कराई गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम ने 1,48,276 क्षेत्रों में 2,78,86,876 घरों के 13,71,91,324 लोगों का सर्वेक्षण किया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिए अब तक 1,65,636 लोगों ने  चिकित्सकीय परामर्श लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कोविड केयर के साथ-साथ नॉन कोविड केयर पर भी पूरा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed