फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 doctors of KGMU will provide services in kumbh mela

कुंभ मेले में सेवाएं देंगे केजीएमयू के 25 डॉक्टर, अलग-अलग शिविरों में रहेंगे मौजूद

Thu, 27 Dec 2018 02:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Dec 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
25 doctors of KGMU will provide services in kumbh mela
- फोटो : डेमो
प्रयागराज में लगे कुंभ के लिए केजीएमयू ने सरकारी व्यवस्था के अतिरिक्त 25 डॉक्टरों को भेजना तय किया है। केजीएमयू के आउटरिच प्रोग्राम के प्रभारी एवं ट्रॉमा सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले एक टीम कुंभ मेले में गई थी।
विज्ञापन


वहां सभी व्यवस्थाएं पूरी करा ली गई हैं। मेले में केजीएमयू के चिकित्सक अलग-अलग शिविर में मौजूद रहेंगे। ये चिकित्सक सरकार की ओर से लगाई गई चिकित्सकों की टीम के साथ समन्वय रखेंगे। मरीजों के इलाज के साथ ही गंभीर रूप से बीमार होने वाले मरीजों को किस संस्थान में रेफर किया जाए, इस पर भी निगाह रखेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में अलग से वार्ड बनाया गया है। यहां से मरीज को विभिन्न विभागों में भेजा जाएगा। एक टीम चार दिन काम करेगी, इसके बाद दूसरी टीम वहां जिम्मेदारी निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भेजी 30 लाख की दवाएं

25 doctors of KGMU will provide services in kumbh mela
डेमो
लखनऊ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से जुटाई गई दवाओं को बुधवार को खाद्य एवं औषधि विभाग के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने प्रयागराज रवाना किया। दो वाहनों से करीब 30 लाख की दवाएं भेजी गई है।

एसोसिएशन ने भरोसा दिया कि पूरे प्रदेश के करीब एक करोड़ से अधिक की दवाएं भेजी जाएंगी। राज्यमंत्री ने दवा कारोबारियों को भरोसा दिया कि कोई भी अधिकारी उनका शोषण नहीं कर पाएगा। उन्होंने आनलाइन व्यवस्था के सरलीकरण से लेकर दवाओं के रखरखाव की सहूलियतों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अनाधिकृत रूप से लाइसेंस अथवा संसाधन के नाम पर परेशान करे तो तत्काल उन्हें अवगत कराया जाए। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि लखनऊ इकाई ने 107 तरह की करीब 30 लाख की दवाएं उपलब्ध कराई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed