फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 accused who came to occupy the land were arrested

Lucknow News: जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 25 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
25 accused who came to occupy the land were arrested
पुलिस की गिरफ्तार मेें आए आरोपी।
लखनऊ। महिगवां में रविवार को शाहपुर कुनौरा में किसान की जमीन पर दबंग कब्जा करने पहुंचे। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपियों को वहीं रोक लिया। सूचना पर पहुंची महिगवां, इटौंजा, बीकेटी और सैरपुर थाने की पुलिस ने 25 दबंगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में इंद्रनगर निवासी अरुण कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ महिगवां थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी बख्शी का तालाब अमोल मुरकुट के मुताबिक शाहपुर कुनौरा में स्थित जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी है। रविवार दोपहर दो बजे दबंग अरुण की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। आरोपी हंगामा कर रहे थे। इस बीच मौके पर करीब 250 ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और आरोपियों को घेर लिया। बवाल और बढ़ता इससे पहले ही चारों थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिगवां पुलिस ने मौके से आरोपियों की पांच कार और दो ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़े गए
गिरफ्तार आरोपियों में बीकेटी के इंदौरा बाग निवासी अनुज सिंह, मड़ियांव के प्रकाश विहार कॉलोनी का सौरभ प्रकाश, सैरपुर के शिवा रावत, अलीगंज के आशीष मिश्रा, सैरपुर के विशाल सिंह, इंदौराबाग के उत्कर्ष सिंह, मड़ियांव के मो. आरिश, बीकेटी के महेंद्र प्रताप सिंह, इटौंजा के अंकित कुमार शुक्ला, यहीं के अतुल त्रिवेदी, मड़ियांव के प्रिंस गुप्ता, महिगवां के रोहित द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, मनीष कुमार, बीकेटी के अशोक कुमार, महिगवां के अमित यादव, माल के प्रशांत कुमार, बीकेटी के विनय कुमार, इटौंजा के प्रशांत पांडेय, सैरपुर के करन यादव, इंदौरा बाग के मनोज सिंह, बीकेटी के श्याम सिंह, इंदौरा बाग के शिव सिंह, आजमगढ़ के नितिश सिंह व मऊ के अमर प्रताप सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed