फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25,000 doses of Remedesvir from Gujarat, government aircraft sent by CM Yogi

गुजरात से मंगाई गई रेमडेसिविर की 25,000 डोज, सीएम योगी ने भेजा था सरकारी विमान 

Wed, 14 Apr 2021 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Apr 2021 08:52 PM IST
सार

यूपी में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने राजकीय विमान भेजकर अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन की 25,000 डोज मंगाई गई।

विज्ञापन
25,000 doses of Remedesvir from Gujarat, government aircraft sent by CM Yogi
रेमडेसिविर - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन की 25,000 डोज मंगाई गई। दवा की इस खेप को तत्काल अहमदाबाद से लखनऊ लाने के लिए राजकीय विमान का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री ने रेमडेसिविर समेत कुल आठ दवाओं की प्रदेश में उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के इलाज में काम आने वाली किसी भी दवा की कमी न होने पाए। हर जिले में रेमडेसिविर, आइवरमैक्टिन, पैरासिटामोल, डाक्सिसाईक्लिन, एजिथ्रोमाइसिन, विटामिन-सी, जिंक टैबलेट, विटामिन बी कॉम्पलेक्स और  विटामिन डी 3 की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर हर जिले में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दवा विक्रेता संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कोविड काल में तीसरी बार विमान का इस्तेमाल 
मुख्यमंत्री ने बुधवार को तीसरी बार सरकारी विमान दवा लाने के लिए अहमदाबाद भेजा। इससे पहले उन्होंने पिछले साल नौ जून को ट्रूनेट मशीनें मंगाने के लिए सरकारी विमान को गोवा भेजा था और सात अप्रैल को बेंग्लूरू से मेडिकल इक्यूप्मेंट  मंगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों से संपर्क 
राज्य के ड्रग कंट्रोलर डॉ. एके जैन ने बताया कि देश में सात भारतीय कंपनियां मेसर्स गिलीड साइंसेज अमेरिका के साथ स्वैच्छिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन कंपनियों से संपर्क कर प्रदेश को ज्यादा से ज्यादा यह इंजेक्शन उपलब्ध कराने को कहा है। कंपनियों ने इसका आश्वासन भी दिया है। वर्तमान में प्रदेश में इसकी पर्याप्त मात्रा है और गंभीर मरीजों को डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed