फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2468 teachers to be recruited in ITI.

यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Fri, 29 Aug 2014 11:56 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
2468 teachers to be recruited in ITI.

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शिक्षण व्यवस्था सुधारने के लिए अनुदेशकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। अनुदेशकों के 2498 पदों पर सीधी भर्ती के साथ 371 पदों को आउटसोर्सिंग से भरा जाएगा।

विज्ञापन


इसी तरह राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत खुलने वाले 26 डिग्री कॉलेजों में आगामी सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। यह जानकारी मुख्य सचिव आलोक रंजन ने दी है।
विज्ञापन


वे गुरुवार को उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे।

57 हजार युवाओं को दिया जाएगा रोजगार प्रशिक्षण

2468 teachers to be recruited in ITI.

मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीआई में गुणवत्तापरक पढ़ाई के लिए अनुदेशकों व कार्यदेशकों को दो सप्ताह का प्रशिक्षण एक सितंबर से देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन आईटीआई भवनों को शीघ्र पूरा कराया जाए और असेवित तहसीलों में 20 नए आईटीआई खोलने के लिए तहसीलों के चयन का काम व पैसे की व्यवस्था समय से कर ली जाए। निर्माणाधीन 35 पॉलिटेक्निक में जल्द ही पढ़ाई शुरू कराई जाए।

कन्नौज, सोनभद्र, मैनपुरी में इंजीनियरिंग कॉलेजों का निर्माण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए। मुख्य सचिव ने बताया कि कौशल विकास मिशन योजना में 57,000 युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा में लाएं सुधार

2468 teachers to be recruited in ITI.

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत खुलने वाले 26 डिग्री कॉलेजों में स्टाफ आदि की व्यवस्था अगले साल सत्र शुरू होने से पहले करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने अनुदानित कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का काम निर्धारित समय में पूरा करने व शिक्षण संस्थाओं का राष्ट्रीय मूल्यांकन कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed