फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   245th case filed against Ansal company

Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ 245वां मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Aug 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
245th case filed against Ansal company
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार को अंसल कंपनी के खिलाफ 24.85 लाख की ठगी की दो और एफआईआर दर्ज की गई। कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों पर दो पीड़ितों से प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इसके साथ ही शहरभर के थानों में अंसल के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 245 हो गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज के धूमनगंज निवासी अंजली श्रीवास्तव के मुताबिक अक्तूबर 2011 में उन्होंने अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप में प्लॉट रीसेल में खरीदा था। सौदा 12 लाख में तय हुआ, जिसका भुगतान भी उन्होंने कंपनी के दफ्तर में कर दिया। इसके बावजूद प्लॉट उनके नाम ट्रांसफर नहीं हुआ। पीड़िता के दबाव बनाने पर भी कंपनी के निदेशक सिर्फ आश्वासन ही देते रहे। हालांकि, 14 वर्षों बाद भी फ्लैट उनके नाम पर नहीं हुआ।
विज्ञापन


उधर, गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब के पास रहने वाली अर्चना शुक्ला ने वर्ष 2010 में अंसल में एक प्लॉट बुक कराया था। 12.85 लाख रुपये का भुगतान करने के बावजूद अभी तक उन्हें प्लॉट नहीं मिला। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed