फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   243 buffaloes seized from the Para area will be auctioned today.

Lucknow News: आज नीलाम होंगी पारा इलाके से पकड़ी गईं 243 भैंसें

Mon, 24 Aug 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
243 buffaloes seized from the Para area will be auctioned today.
नगर निगम में होगी नीलामी।
लखनऊ। पारा इलाके में नगर निगम और पुलिस की ओर से पांच दिन तक चलाए गए अभियान में अवैध डेयरियों से पकड़ी गईं 243 भैंसों को नगर निगम नीलाम करेगा। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में भैंसों की नीलामी होगी। करीब छह साल पहले भी इसी तरह की नीलामी की गई थी।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर पशुपालकों ने पथराव कर दिया था। इस घटना में एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया था। नगर निगम के तीन कर्मचारी भी चोटिल हुए थे और तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। नगर निगम और दरोगा ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद 18 अगस्त को विशेष अभियान चलाया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार और पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे थे। उस दिन 100 से अधिक भैंसें पकड़ी गईं थीं। उसके चार और दिन तक यह अभियान चला।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि नीलामी खुली होगी। बोली लगाने वाले को 1.02 लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद ही वह बोली लगा सकेगा। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को भैंस बेच दी जाएगी। हालांकि, 21 हजार रुपये से कम की कोई भी बोली मान्य नहीं होगी। नीलामी दोपहर दो बजे लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed