{"_id":"5b71af9b42c792567e643805","slug":"24-pps-officers-get-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 पीपीएस अफसरों का प्रमोशन, आईपीएस अफसर बनें, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 पीपीएस अफसरों का प्रमोशन, आईपीएस अफसर बनें, अधिसूचना जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Aug 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
प्रांतीय पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नति की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीपीएस अफसरों के आईपीएस में चयन की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी।
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस सेवा के अफसरों की आईपीएस में प्रोन्नति के लिए चयन समिति की बैठक 27 जून को हुई थी। चयन समिति ने अपनी संस्तुति गृह मंत्रालय को भेजी थी। गृह मंत्रालय ने आज अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नत होने वाले अफसरों में जय प्रकाश सिंह, राजेश कुमार मिश्र, राकेश पुष्कर, मनोज कुमार सोनकर, राजेंद्र कुमार, कुलदीप नारायण, अशोक कुमार वर्मा (प्रथम), मनिराम, किरन यादव, प्रमोद कुमार तिवारी, सुरेंद्र बहादुर, शहाब रशीद खान, एस. आनंद, राजीव नारायण मिश्र, सुनील कुमार सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रो. त्रिवेणी सिंह, विकास कुमार बैद्य, देवेंद्र नाथ, राजेश कुमार सक्सेना, डा. अरविंद चतुर्वेदी, अलोक प्रियदर्शी व अमित मिश्र के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन