फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2.38 lakh children waiting for uniform-stationery for three months

Lucknow News: तीन महीने से यूनिफॉर्म-स्टेशनरी के इंतजार में 2.38 लाख बच्चे

Sat, 15 Jul 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 15 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
2.38 lakh children waiting for uniform-stationery for three months
रायबरेली। शैक्षिक सत्र शुरू हुए तीन महीने से ज्यादा समय बीत गए हैं, लेकिन अब तक 2.38 लाख छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग, स्टेशनरी के लिए धनराशि नहीं मिल सकी है। इससे ज्यादातर बच्चे पुरानी ड्रेस या बगैर यूनिफार्म आने को मजबूर हैं। पिछले सत्र के जूते-मोजे फट गए हैं तो चप्पल पहनकर आते हैं। बच्चों को अब तक डीबीटी के तहत 12-12 सौ रुपये मिल जाने चाहिए थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के 2301 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें पढ़ने वाले बच्चों की संख्या दो लाख 38 हजार 827 है। पिछले शैक्षिक सत्र के समापन पर ही कहा गया था कि अप्रैल से डीबीटी प्रक्रिया शुरू कर दें, ताकि कक्षोन्नति वाले बच्चों को डीबीटी के तहत धनराशि भेजी जा सके। साथ में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों की भी डीबीटी प्रक्रिया पूरी कराते रहें, ताकि उन्हें भी जल्दी लाभान्वित कराया जा सके। इसके बावजूद अब तक किसी भी छात्र-छात्रा को लाभ नहीं मिला है। डीबीटी प्रक्रिया के तहत अब तक दो लाख नौ हजार 316 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के आधार का सत्यापन कार्य पूरा करके धनराशि भेजने की तैयारी जरूर पूरी कर ली है, लेकिन अभी उच्चाधिकारियों की हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन


डीबीटी प्रक्रिया के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के आधार का सत्यापन कराया जा रहा है। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि 10375 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने आधार उपलब्ध नहीं कराया है। इनके आधार उपलब्ध कराने के बाद ही उनका सत्यापन पूरा हो पाएगा। दो लाख 17 हजार 76 बच्चों का आधार सत्यापन हो गया है तो दो लाख 23 हजार 204 अभिभावकों के आधार सत्यापित हो गए हैं। इस तरह जिन बच्चों और अभिभावकों दोनों के आधार सत्यापित हो गए हैं, उनकी संख्या दो लाख नौ हजार 316 है। इन्हें डीबीटी के तहत धनराशि भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं डीबीटी के तहत बच्चों को धनराशि भेजने के कार्य का शुभारंभ लखनऊ में होने की तैयारी है। छात्र-छात्राओं को डीबीटी के तहत जल्दी ही लाभ मिलने की उम्मीद है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर सभी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। दो लाख से अधिक बच्चों की डीबीटी प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिन्हें अगले हफ्त धनराशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed