फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   23 students of Lviv will do internship in Outlook Group

Lucknow News: लविवि के 23 विद्यार्थी आउटलुक ग्रुप में करेंगे इंटर्नशिप

Sun, 09 Mar 2025 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
23 students of Lviv will do internship in Outlook Group

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के 23 विद्यार्थियों का आउटलुक ग्रुप में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि चयनितों में बीटेक तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। इंटर्नशिप के दौरान इन्हें विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। कंपनी प्रतिमाह 15 हजार रुपये का भुगतान करेगी।




कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि यह हमारे छात्रों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। यह अवसर उन्हें पेशेवर जीवन में नई ऊचांइयों तक ले जाएगा। चुने गए बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 13 विद्यार्थियों में शौर्या बाजपेयी, राहुल प्रजापति, स्नेहा गुप्ता, आंचल गुप्ता, सोमेश प्रताप सिंह, शिखर द्विवेदी, वरालिका द्विवेदी, अभिनंदन मौर्य, शांतनु दुबे, यश कुमार, आर्यन कुमार, प्रिंसी बल्लभ और ऋषव सिंह हैं। बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (एआई) के विद्यार्थियों में अरिंदम शुक्ला, उन्नति पंडित, इशिका भटनागर, पुष्कर अग्रवाल, राहुल चौरीसिया, और आकाश मिश्रा हैं। इसके साथ ही बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पीहू शर्मा व श्वेता सिंह और बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के रतनजीत प्रताप सिंह और अरुण गौतम का चयन हुआ है। संकाय के डीन प्रो. एके सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed