{"_id":"67c21cbbb815850fd8043364","slug":"23-students-of-lu-got-jobs-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1097714-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि के 23 विद्यार्थियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि के 23 विद्यार्थियों को मिली नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 23 विद्यार्थियों का विप्रो में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद पर चयन हुआ है। इन्हें सालाना 3.08 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा।
लविवि सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि एचआर स्क्रीनिंग, वॉइस एंड एक्सेंट राउंड और पर्सनल इंटरव्यू के बाद विद्यार्थियों का चयन हुआ। इनमें बीकॉम के अब्दुल्लाह, महाविश हुसैन, पलक मसीवाल, अर्चिता तिवारी, वैष्णवी वर्मा, अनन्या सिंह, साहिल हुड्डा और खुशी दोहरे हैं। बीकॉम (ऑनर्स) से सिमरन खन्ना, अनुप्रिया, गौरव वर्मा, दिव्यांशी शर्मा व बीबीए के अंश शर्मा, क्षितिज अवस्थी, यतेंद्र सिंह, प्रखर राय, सार्थक मौर्य, अंबिका शर्मा, अश्वनी सिंह, प्रथम तलरेजा, निखिल सिंह, इशिता सक्सेना और साक्षी शर्मा चुने गए। डॉ. हिमांशु ने बताया कि विप्रो दो चरणों में 31 विद्यार्थियों को नौकरी दे चुकी है।