फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 officers including 10 officers from Lucknow searched 36 villages

Lucknow News: लखनऊ के 10 अधिकारियों समेत 22 अफसरों ने 36 गांव खंगाले

Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
22 officers including 10 officers from Lucknow searched 36 villages
रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक की 36 ग्राम पंचायतों में 253 लाभार्थियों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से डिलीट करने का मामला गरमा गया है। शासन के आदेश पर लखनऊ के 10 अधिकारियों समेत 22 अफसरों की टीम ने मंगलवार को 36 गांवों में पहुंचकर जांच की। एक-एक लाभार्थी के घर पहुंचकर पात्रता की जांच की गई। टीम में लखनऊ के डीडीओ, पीडी, उपायुक्त सहित 10 अधिकारियों की टीम बनाई गई। इसके अलावा जिले के 12 अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर मंगलवार को लखनऊ जिले के जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने रायपुर नेरुआ, नरायणपुर गांव पहुंचकर जांच की। इसके अलावा लखनऊ डीआरडीए के पीडी राजेश त्रिपाठी ने गोविंदपुर, भौंसी, उपायुक्त (श्रम रोजगार) सुखराज बंधु ने बहुदाखुर्द, सरोजनी नगर की बीडीओ नीती श्रीवास्तव सूरजपुर, बैंती, देलही, माल की बीडीओ प्रतिभा जायसवाल ने बंकागढ़, पिंडौली, मोहनलालगंज की बीडीओ पूजा सिंह ने जगदीशपुर,पड़रिया, गोसाईगंज के बीडीओ निशांत राय ने नरेथुआ, गुमांवा पहुंचकर जांच की। डीडीओ रायबरेली अरुण कुमार ने कुंंभी, पीडी डीआरडीए राजेश मिश्रा ने गोड़ा सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने 36 गांवों में 352 आवासों की जांच की। एक-एक लाभार्थी की पात्रता की जांच की गई। पीडी डीआरडीए राजेश मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तथ्य सामने आएगा कि पीएम आवास की पात्रता सूची से कितने पात्रों के नाम डिलीट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed