{"_id":"5dfdfbb08ebc3e87ab491653","slug":"22-gold-biscuits-found-in-toilet-flush-tank-at-amausi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट में शौचालय के फ्लश टैंक से मिले सोने के 22 बिस्कुट, ये है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट में शौचालय के फ्लश टैंक से मिले सोने के 22 बिस्कुट, ये है कीमत
Sat, 21 Dec 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Dec 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट से जब्त सोने के बिस्कुट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इमिग्रेशन कार्यालय के शौचालय से सोने के 22 बिस्कुट बरामद किए गए। यह बिस्कुट काले पाउच में फ्लश टैंक में छिपाए गए थे। इन बिस्कुटों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह इस वर्ष का सबसे बड़ा मामला है।
आयुक्त सीमाशुल्क वीपी शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिरों से मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर अजित कुमार किसपोटा सहित पीयूष पांडेय, ज्योतिर्भा सिंह, अतुल कुमार, नीलम सिन्हा व कुमार गौतम ने आगमन हाल में बने आव्रजन कार्यालय के शौचालय की छानबीन की।
उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि पुरुष शौचालय की जांच की गई तो फ्लश टैंक में एक काले पाउच में सोने के बिस्कुट मिले, जिन पर काला सेलो टेप लगा था। जब उसे खोला गया तो सुइस दस तोला फाइन गोल्ड लिखा था। सोने के कुल 22 बिस्कुट बरामद किए गए, जिनका वजन 2,560 ग्राम है। इनकी कुल कीमत 1,01,36,016 रुपये है।