फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भुगतान न करने पर गन्ना मिलों पर दर्ज हो केस

भुगतान न करने पर गन्ना मिलों पर दर्ज हो केस

Wed, 19 Dec 2018 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
भुगतान न करने पर गन्ना मिलों पर दर्ज हो केस
भुगतान न करने पर गन्ना मिलों पर दर्ज हो मुकदमा
विज्ञापन



सीतापुर। पिसावां में भारतीय किसान यूनियन (अरा) लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों ने थाने के समीप प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर सीओ मिश्रिख अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।


इसके जरिए संगठन ने कहा कि शासन से मुकर्रर तिथि चौदह दिन में गन्ना काश्तकारों को भुगतान करें, वरना चीनी मिलों पर एफआईआर दर्ज की जाए। संगठन के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू शुक्ला ने कहा कि गन्ना समिति द्वारा किए गए सर्वे में भारी कमियां है। जिसे दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन



गन्ना क्रयकेन्द्रों पर घटतौली पर अंकुश लगाया जाए। गन्ना किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली से सम्मन शुल्क के नाम पर हो रही अवैध वसूली रोक लगाई जाए। जिलाध्यक्ष श्याम मिश्रा ने कहा महोली कोतवाली इलाके में किसान व शिक्षिका से हुई लूट का खुलासा जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर ज्ञापन की समस्याएं दिसंबर के अंत तक नहीं सुलझी तो जनवरी माह में संगठन द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष अमन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष संगीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed