{"_id":"5b37c9834f1c1b6a4d8b960a","slug":"21530382723-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से रेप के आरोपी को वकीलों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से रेप के आरोपी को वकीलों ने धुना
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम से रेप के आरोपी को वकीलों ने धुना
बाराबंकी। मासूम बालिका को अगवा कर रेप करने वाले दरिंदे को शनिवार को कचहरी में वकीलों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया।
इलाज कराने के बाद उसे जेल भेजा गया है। जबकि जिला महिला अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताते चलें कि, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में झोपड़ीनुमा मकान में रहने वाले दंपती अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ बृहस्पतिवार रात सो रहे थे।
इसी दौरान सफेदाबाद में रहने वाला गाजीपुर निवासी रवि नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। उसने छह वर्षीय बालिका को अगवा कर सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुराचार किया था।
परिवारीजन जागे और बिस्तर से बालिका को गायब देख ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। इस पर बालिका को बरामद कर आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया था।
पुलिस शनिवार को आरोपी रवि को कोर्ट में पेश करने ले गई, जहां वकीलों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। कोर्ट में पेश करने के बाद उपचार कराकर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।