{"_id":"5b1d53274f1c1b6d4d8b5b03","slug":"21528648487-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व ट्रक में टक्कर, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस व ट्रक में टक्कर, 19 घायल
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रुपईडीहा से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस और मिनी ट्रक में रविवार सुबह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हुए हैं।
सभी को कोतवाली देहात की पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज चल रहा है। इनमें चार घायलों की हालत नाजुक है। घायलों में कई यात्री नेपाल राष्ट्र के निवासी हैं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा कस्बे से लखनऊ के लिए जनरथ एसी बस का संचालन होता है।
रविवार तड़के यात्रियों को लेकर रोडवेज बस बहराइच बस अड्डे से लखनऊ के लिए रवाना हुई। सुबह का मौसम होने के कारण अधिकतर यात्री बस में नींद में थे। बस सुबह छह बजे के आसपास जब यात्रियों को लेकर लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोतवाली के देहात अंतर्गत बसंतापुर गांव के निकट पहुंची।
विज्ञापन
तभी लखनऊ की ओर से आ रहे मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। चार यात्रियों की हालत नाजुक है।
हादसे में ये हुए घायल
रोडवेज बस में सवार नेपाल निवासी धनबहादुर (60), लक्ष्मी (35) पत्नी गोपाल बीका, कोतवाली देहात के ढपालीपुरवा निवासी अनु तिवारी (32) पत्नी कृपाराम तिवारी, गोंडा के बेलभरिया महागांव निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (20) पुत्र नाथूराम मिश्रा, बांके नेपाल निवासी ाअमिता खरे (34)पत्नी अभिराज तथा पुत्री समंता (20), विश्वनाथ शुक्ला (35) पुत्र हरि प्रसाद शुक्ला हरगांव सीतापुर, गीता थानी (54) पत्नी गंगा थानी निवासी नेपालगंज बांके तथा दीपक (32) पुत्र हाल सिंह निवासी कमल बाजार नेपालगंज समेत 19 यात्री घायल हुए हैं।
झपकी आने से हादसे की आशंका
प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मिनी ट्रक चालक के झपकी आने से हादसे की आशंका जतायी जा रही है। दोनों चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।