फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के मौसेरे भाई से मांगी 10 लाख रंगदारी

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के मौसेरे भाई से मांगी 10 लाख रंगदारी

Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के मौसेरे भाई से मांगी 10 लाख रंगदारी
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवक को व्हाट्सएप पर धमकी देकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। युवक ने खुद को कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का मौसेरे भाई बताया है। प्रशांत रमेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर यह संदेश वायरल किया तो हड़कंप मच गया। इसमें कहा गया है कि परिवार की सुरक्षा चाहते हो तो तीन दिन के अंदर 10 लाख रुपये की व्यवस्था करो। प्रशांत ने एसपी से शिकायत कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के चर्तुभुजपुर निवासी प्रशांत रमेश अग्निहोत्री का कहना है कि वह कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का मौसेरे भाई हैं। उनका कहना है 21 मई को उनके व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया था। 23 मई को उन्होंने मेसेज देखा। इसमें धमकी देते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। दहशत के चलते कई दिन मैं चुप रहा। इसके बाद यह बात मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को बताई तो उन्होंने एसपी से मिलकर रिपोेर्ट दर्ज कराने को कहा। धमकी से उनका परिवार दहशत में है। प्रशांत ने सोशल मीडिया पर धमकी वाला संदेश को वायरल किया तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ये है धमकी भरे संदेश मे
हम आपके साथ गपशप के लिए यहां नहीं हैं। क्या तुम मुझे जानते हो। मैं हूं अली बुद्धेश भाई। अगर अपनी और आपने परिवार की सुरक्षा चाहते हो तो तीन दिनों के भीतर दस लाख रुपये की व्यवस्था करो। मुझे पता है कि आप पैसे की व्यवस्था नहीं करेंगे, जब तक आप अपने परिवार से एक मृत शरीर नहीं देखते। हम आपसे वादा करते हैं कि तीन दिनों के बाद हम आपका विश्वास पाने के लिए एक-एक करके हत्या करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेनी विस के भाजपा विधायक को मिल चुकी धमकी
सरेनी से भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को भी व्हाट्सएप पर धमकी देकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है। 23 मई को एमएलए के पीआरओ ने सोशल मीडिया पर यह धमकी वाला संदेश वायरल किया था।


जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसपी
सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के मौसेरे भाई को धमकी मिलने की जानकारी हुई है। हालांकि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। सीओ सदर से मामले की जांच कराई जा रही है। मिल एरिया पुलिस को भी लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट लिखकर धमकी देेने वाले की पहचान करके कार्रवाई कराई जाएगी।
शिवहरि मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed